रुडकी, जून 25 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को गुरुवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मशीन बंद रहने के कारण कई मरीजों के डिजिटल एक्सरे नहीं हो पाए। खासकर स्पाइन और अन्य जरूरी जांच कराने पहुंचे मरीजों को मजबूरी में निजी एक्स-रे सेंटरों का रुख करना पड़ा। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा। रामपुर निवासी असलम ने बताया कि कमर दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने स्पाइन एक्सरे लिख दिया था, लेकिन डिजिटल मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन हुई खराब, मरीज रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...