मेरठ, मार्च 10 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के लिए भर्ती एक मरीज अचानक अस्पताल की छत से कूद गया। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार फतेहउल्लापुर निवासी 24 वर्षीय अमन को चार दिन पहले तेज बुखार और मानसिक परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अचानक वह अस्पताल की छत से नीचे कूद गया। युवक के गिरते ही अस्पताल कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। अमन को गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों ने पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके...