लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गांव में मिल रही स्वास्थ्य सुविधा और जन आरोग्य मेरे की हकीकत जानने सीएमओ पहुंचे। सीएमओ को अस्पताल की छत पर गंदगी दिखी। इसको लेकर नाराजगी जाहिर कर व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी टाउन पहुंचे। निरीक्षण के समय तक करीब 45 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी थीं। केंद्र पर मौजूद मरीजों से बात की। इलाज और दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगुचा पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में कुल 95 मरीजों का इलाज किया । डॉ. गुप्ता ने अस्पताल की सभी सेवाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की छत पर जमा गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। स्पष्ट किया कि आरोग्य मेले में आन...