मेरठ, जनवरी 3 -- यूपी के मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से एक मरीज ने कूदकर जान दे दी। इसकी खबर लगते ही अस्पताल में प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जान देने वाले मरीज की पत्नी ने अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार संजय नाम का मरीज 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके बाद से शुक्रवार तक आईसीयू में ही था। शुक्रवार की रात वह टॉयलेट जाने के लिए उठा। उसके साथ एक स्टाफ उसको लेकर गया। स्टाफ बाहर खड़ा हुआ था। मरीज टॉयलेट के अंदर था, पहले वह बाहर आया, फिर दोबारा से अंदर चला गया। मरीज ने गेट बंद कर लिया और शीशा तोड़कर बाहर की तरफ कूद गया। मरीज के आत्महत्या की खबर से अस्पताल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मरीज को वापस अस्पताल लाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.