मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- कांटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक अजीत कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी परिसर में फैली गंदगी और अतिक्रमण देखकर नाराजगी जताई। एक्सरे केंद्र व पैथोलॉजी समेत प्रमाण पत्र जारी करने में अवैध वसूली की शिकायत पर विधायक बिफर पड़े। उन्होंने मौके पर सिविल सर्जन व अस्पताल प्रभारी से मोबाइल से बात कर शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने को कहा। इस मौके पर नगर सभापति दिलीप कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...