अस्पताल की कई प्रमुख ओपीडी बंद, हर दिन लौट रहे दर्जनों मरीज
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगभग एक वर्ष से अर्थो की ओपीडी बंद है। हर दिन इस अस्पताल से दर्जनों हड्डी के मरीज यहां आने के बाद बगैर इलाज के बैरंग लौट रहे हैं। यही नहीं ईएनटी सर्जन भी यहां पर नहीं हैं। जिससे नाक, कान व गले के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों स्टाफ नर्स से विवाद होने के बाद छुट्टी पर गए चेस्ट फिजीशियन की ओपीडी भी बंद है। साथ-साथ अस्पताल के एकमात्र जर्नल सर्जन के स्थानांतरण होने के बाद उनकी भी ओपीडी बंद हो गई। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों के सामने इलाज का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि यह अस्पताल पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है。
अस्पताल की स्थिति संयुक्त जिला चिकित्सालय जिले का प्रमुख अस्पताल है। यहां प्रतिदिन ओपीडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.