हापुड़, फरवरी 5 -- गढ़ रोड स्थित सीएचसी अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा बनवाने के काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में करीब 1100 मरीज ओपीडी में पहुंचे और उन्होंने विभिन्न रोगों के लिए चिकित्सकीय परामर्श व उपचार कराया। बढ़ती भीड़ से अस्पताल परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, वायरल संक्रमण और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा पेट संबंधी रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर और हड्डियों के दर्द से परेशान मरीज भी बड़ी संख्या में ओपीडी पहुंचे। महिला रोग विभाग और बाल रोग विभाग में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.