उरई, मई 30 -- उरई। संवाददाता आंधी पानी में मुख्यालय की चौपट हुई बिजली व्यवस्था का असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। शुक्रवार को बिजली की आवाजाही ने अस्पताल में भी मरीजों के साथ कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी गर्मी में हलकान किया। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के बाद बिजली गुल, उड़े टीन शेडबिजली बंद होने का कारण कालपी रोड उरई स्थित बड़े पावर हाउस में हाईटेंशन लाइन में पेड़ गिर जाने के बाद मुख्यालय से जुड़े सभी फीडर की बिजली गुरुवार की रात 12 बजे से ही बंद हो गई थी। बिजली की आवाजाही ने जिला अस्पताल में भी मरीजों और तीमारदार के साथ डॉक्टरों और स्टाफ को भी खूब परेशान किया। वार्ड में तो मरीजों को बिजली जाने के बाद जनरेटर के साथ अच्छी सुविधा मिली। जबकि सीटी स्कैन से लेकर डिजिटल एक्सरे समेत सभी जगह बिजली जाने के बाद भी जनरेटर चलाकर सेवाएं चालू रही...