पूर्णिया, अप्रैल 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा का कायाकल्प करने को लेकर नीति आयोग की टीम ने भवन का जायजा लिया है। सोमवार को धमदाहा पहुंची टीम ने दो माह पूर्व की बैठक के दौरान पारित प्रस्ताव पर बिंदुवार तरीके से आकलन कर उसका मापी लिया। पूर्णिया से आए सिद्धार्थ की अगुवाई में कनीय अभियंता एवं दूसरे कर्मियों ने अस्पताल में उपाधीक्षक कक्ष से सटे वॉशरूम बनाने, बाहर में आम लोगों को बैठने के लिए स्टैंड, पेयजल की बेहतर व्यवस्था, साइकिल एवं दो पहिया वाहन स्टैंड सहित 10 बिंदुओं के कार्य का मापी किया। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नेहा भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व में लिए गए प्रस्ताव को जिला भेजा गया था जिसके फलस्वरुप नीति आयोग के तहत अधिकारियों की टीम अस्पताल का कायाकल्प करने के लिए आई है...