आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को माहुल इलाके में निजी चिकित्सा संस्थानों की जांच की। इस दौरान एक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया।डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया। माहुल स्थित संजीवनी क्लीनिक, सिटी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर, मेट्रो पैथालॉजी लैब एवं अनस मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई संस्थानों में पंजीकरण एवं अद्यतन अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) प्रमाण पत्र का अभाव था। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा बिजली व्यवस्था एवं साफ-सफाई में भी कमियां पाई गईं।गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सिटी ह...