मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र । मौसम में बदलाव से लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक दर्जन से अधिक उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। सदर प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड एक निवासी दीप नारायण साह को सोमवार सुबह से ही उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गयी। परिजनों ने अपने स्तर से उसका इलाज किया। सुधार नहीं होने पर आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बिशनपुर वार्ड 4 निवासी जय किशोर यादव, शहर के वार्ड 8 निवासी गणेश कुमार, वार्ड 7 निवासी अर्चना देवी, वार्ड 8 निवासी शिवानी कुमारी, सुखासन वार्ड 4 निवासी सावित्री देवी, वार्ड 15 निवासी मीना खातून को भी उल्टी - दस्त की शिकाय...