लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने निजी अस्पताल कर्मचारी समेत दो लोगों के खातों से 4.36 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर अपडेट का झांसा दिया तो कहीं मोबाइल हैक कर ठगी की। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।निलमथा के हरिहरपुर स्थित रामसेवक पुरम निवासी अनिल कुमार यादव एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते है। उन्होंने बताया कि बीती 10 जुलाई को एक फोन आया। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने कहा कि आज आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा। अपडेट करने का झांसा देकर जालसाज ने एक लिंक भेजा। अपडेट का झांसा देकर जालसाज ने अनिल के खाते से छह बार में 3,34,991 रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज देख अनिल ने एसबीआई मुख्य शाखा और 1930 पर शिकाय...