हरदोई, जून 26 -- हरदोई। शहर के नघेटा पूर्वी निवासी शिवम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सांडी चुंगी स्थित आयुषी अस्पताल के एक कर्मचारी और अन्य स्टाफ पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। शिवम का कहना है कि उनके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा था। सात जून को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए डिस्चार्ज करने को कहा। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने पहले दवा का 15 हजार रुपये का बिल तत्काल जमा करने का दबाव बनाया। एक घंटे का समय मांगने पर कर्मचारी सौरभ यादव और अन्य स्टाफ ने जातिसूचक गालियां दीं। वीडियो बनाने लगे और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट कर उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। शिवम का आरोप है कि किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। बाद में उनके चाचा और ताऊ ने 16 हजार रुपये जमा किए, तब उनके...