बरेली, मार्च 19 -- आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया के एक अस्पताल के कर्मियों पर दंपति ने बच्ची को बेचने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना भमोरा के गांव झिंझरी में रहने वाले रमेश की पत्नी कमलेश ने डीएम को बताया कि चार माह पहले उनका प्रसव बल्लिया के सरकारी अस्पताल में हुआ था। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव के कारण वह बेहोश हो गई, जब उन्हें होश आया तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि उन्हें एक बच्ची हुई थी, जो मर गई। जब उन्होंने शव मांगा तो अस्पताल कर्मियों ने दिखाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्होंने बच्ची को बेच दिया है। महिला ने वसूली का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...