गोंडा, मार्च 30 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के सौ से अधिक परमानेन्ट कर्मचारियों को दो माह बीतने को हैं लेकिन वेतन नहीं मिल सका है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने जल्द ही वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग की है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में अब भी सौ से अधिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के परमानेन्ट कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों दो माह बीतने को है लेकिन वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से अब घर का खर्च चलाना दुश्वार हो गया है। बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। वहीं कई कर्मचारियों का दर्द है कि कर्मियों ने बैंक से लोन उठा रखा है, जिसकी किश्त जमा नहीं हो पा रही है। बैंक वाले लगातार फोन कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों का टेंशन बढ़ जा रह...