मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में हाल ही में कुत्तों के हमले में एक बच्ची के घायल होने की घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवालों के बीच प्रशासनिक फेरबदल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। सीएमओ द्वारा अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को जिला अस्पताल का प्रभार सौंपा गया था, जिनके द्वारा किये स्टाफ तैनाती परिवर्तन को लेकर विरोध किया गया।चार्ज संभालने के गुरुवार को डॉ. अशोक कुमार ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में कई बदलाव शुरू किए। इन परिवर्तनों को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों में असंतोष फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर सीएमएस कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति ब...