हरिद्वार, मार्च 15 -- बहादराबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल के कर्मचारियों और भीम आर्मी नेताओं के बीच विवाद रविवार को और गहरा गया। अस्पताल में लगातार हो रहे हंगामे से नाराज कर्मचारियों ने भीम आर्मी नेता के एक होटल के बाहर प्रदर्शन किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी-हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। अब इस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। निजी अस्पताल से डॉ. गौरी ने बताया कि कुछ लोग रोजाना आकर हंगामा कर रहे हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी हो रही है। डॉ. शमीम अहमद और डॉ. प्रभात ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं और प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की...