भदोही, अप्रैल 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने डा. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। अस्पताल के करीब 11 ताले तोड़कर अंदर घुसते हुए नकदी, दवाइयों सहित अन्य हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डा. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल में अलग-अलग स्थानों पर रखे करीब 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं, चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके हाथ लग गई। गुरुवार की सुबह जब अस्पताल खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो मुख्य दरवाजे समेत अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अनहोनी की आशंका के बीच अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर एवं अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। ताले टूटे हुए थे। घटन...