दरभंगा, मई 15 -- पटना/दरभंगा, हिटी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिहार के अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के चलन को हर हाल में समाप्त करना है। इसके लिए मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) बनाएं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को दरभंगा में दरभंगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जीर्णोद्धार, निर्माणाधीन एम्स की समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- नवंबर में होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन : सांसदनिर्माण कार्य में तेजी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसका त्वरित समाधान करें। डीएमसीएच के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कराएं। यहां डीएमसीएच का जीर्णो...