मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के अस्पतालों से चिकन पॉक्स और निमोनिया के मरीजों की रिपोर्ट मांगी गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 28 दिसंबर को 'अस्पतालों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों को पत्र लिखकर उनके यहां आए निमोनिया, कोल्ड डायरिया और चिकन पॉक्स के मरीजों की रिपोर्ट मांगी है। सीएस ने निर्देश दिया कि इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की सूची आईडीएसपी पोर्टल पर डाली जाए। इन बीमारियों के मरीज कितने दिन में ठीक हो रहे हैं इसकी भी रिपोर्ट मांगी गई है। सदर अस्पताल, पीएचसी के अलावा एसकेएमसीएच के अधीक्षक को भी इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की सूचना आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.