भदोही, जनवरी 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही एवं सौ सैय्या संयुक्त अस्पताल जिला मुख्यालय समेत कुल 29 अस्पतालों में दवाओं की समीक्षा अब हर सप्ताह होगी। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होना तय है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक की सख्ती से मनमानी बरतने वाले चिकित्सकों की बेचैनी बढ़ने लगी है। बेपटरी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। जिले के तीन बड़े अस्पताल सहित 29 अस्पतालों में हर सप्ताह चिकित्सक के टेलब पर रखी दवाओं के सूची की अब समीक्षा की जाएगी। अस्पताल के अधीक्षक समीक्षा करके रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को प्रेषित करेंगे। लापरवाही बरतने वाले संबंधित स्वास्थ्यकमियों पर कार्रवाही भी की जाएगी। मरीजों की अमू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.