लखनऊ, जनवरी 15 -- स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन उप्र. की ओर से आयोजित मातृत्व सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की जरूरत है। मातृ एवं शिशु दर को कम करने में हम भले ही कुछ काम कर सके हैं, लेकिन जरूरत है कि हर गर्भवती को समय से बेहतर इलाज मिल सके। सवाल किया कि विभाग के अफसर निजी अस्पतालों के आंकड़ों को क्यों नहीं सहेज पाते हैं? जब हमने कोविड में हर निजी अस्पताल से इलाज करवाने वाले मरीजों और मृत लोगों की संख्या पोर्टल पर हासिल की तो फिर मातृ एवं शिशु दर के आंकड़ों को पूरी तरह से निजी अस्पतालों से क्यों नहीं पा सकते हैं। गोमती नगर के ताज होटल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कमीशन के सीईओ व पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह, एसीएस अमित घोष, एनएचएम एम...