आगरा, जुलाई 4 -- प्रदेश सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, नवजात बच्चों के उपचार व उनकी देखभाल को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराया जाए, नवजात बच्चों को भी बेहतर उपचार मिले। लखनऊ से आई उत्तर प्रदेश टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की टीम ने जिला अस्पताल व सोरों सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है। यूपीटीएसयू की टीम ने जिला अस्पताल व सोरों सीएचसी पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, प्रसूति सेवाओं, नवजात शिशु देखभाल, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संरक्षण तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से वार्ता कर सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए। टीम ने लेबर रूम, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र और अन्य ...