सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। जिले में इन दिनों मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ तौर पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम ढलते ही हल्की ठंड पड़ने लगती है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका असर सरकारी और निजी अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सदर अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में कुल 752 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें सबसे अधिक मरीज सामान्य ओपीडी में पहुंचे, जहां 200 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा अन्य विभागों में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़...