बरेली, मई 16 -- बरेली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग के साथ शनिवार को मीरगंज में अभियान चलाकर प्राइवेट अस्पतालों में जांच की। इस दौरान कई अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में खामी मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से उनको नोटिस जारी किया गया है। मीरगंज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक अभियान चलाया। इस दौरान तिरुपति बालाजी हॉस्पिटल, ओमचंद्रा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, क्यारा बेबी हेल्थ केयर सेंटर, रिबेल हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टिट्यूट, राया हॉस्पिटल, जीवन हेल्थ का केयर, श्री सुख संजीवनी क्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र समेत कई अस्पतालों में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण मानकों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...