पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के सरकारी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों और तीमारदारों को लू से बचाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है, ताकि अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को तुरंत राहत मिल सके। अस्पताल आने वाले मरीजों को पहले धूप से राहत देने के लिए पानी पिलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार उन्हें ओआरएस घोल भी दिया जाएगा, जिससे शरीर में पानी और लवण की कमी को पूरा किया जा सके। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि तेज गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन और लू के मामलों में वृद्धि की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड ऐसे में अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाकर लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पतालों में तैनात स्...