नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि देश में अस्पतालों में प्रसव की दर बढ़कर 89 प्रतिशत हो गई है। इससे मातृ मृत्यु दर में काफी कमी आई है। पीपीपी मॉडल पर मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के बाद नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि सबसे पहले लोग बीमार ही न पड़ें। इसके लिए बीमारियों को रोकने के उपाय किए गए हैं। नड्डा ने आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। कहा कि आदिवासियों ने लंबे समय तक कांग्रेस का समर्थन किया है, लेकिन क्या इस पार्टी ने इस समुदाय के जीवन में बदलाव लाने के लिए कुछ किया है? अर्थव्यवस्था की बढ़ती गति का जिक्र करते हुए कहा कि 11 साल पहले भारत...