रुडकी, मई 19 -- लंढौरा, संवाददाता। एसीएमओ डॉ. रमेश कंवर के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और पांच अस्पतालों को सील कर दिया। पांचों अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित पाए गए। अब इन अस्पतालों के संचालकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि लंढौरा क्षेत्र में चल रहे 20 से अधिक निजी अस्पतालों में से अधिकतर में बिना डिग्री के झोलाछापों की ओर से महिलाओं का प्रसव कराया जा रहा है। कई बार प्रसव के दौरान महिलाओं और शिशुओं की मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...