प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। अक्तूबर शुरू होते ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से इतर सरकारी व निजी अस्पतालों में 600 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित क्रमश: 20-20 बेड फुल हो चुके हैं। डेंगू के मरीजों को भर्ती होने के लिए बेड का इंतजार करना पड़ रहा है। बेली अस्पताल में तीन अलग-अलग वार्ड में मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि वार्ड में सभी मरीजों के बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है। एसआरएन अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित बेड शनिवार को फुल हो गए। डेंगू वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज के तीमारदारों ने बताया कि शाम तक बेड खाली होगा तब भर्ती किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...