गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भीषण गर्मी से अस्पतालों पर मरीजों का दबाव बढ़ा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, डायरिया, वायरल बुखार, आंखों की एलर्जी और त्वचा रोग के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। हालत यह है कि मेडिकल वार्ड के बेड पूरी तरह फुल हो चुके हैं और कई जगह एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एमएमजी अस्पताल में सामान्य दिनों में मंगलवार को 2072 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 1039 महिला, 731 पुरुष और 302 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह संयुक्त जिला अस्पताल में 943 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन ओपीडी में देखने को मिली, जहां उल्टी-दस्त, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यह भी पढ़ें- तापमान अधिक होने के कारण अस्पतालों में बढ़े चर्म रोग व डायरिया के मरीजडॉक्टरों की राय डॉक्...