लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) उप्र. शाखा लखनऊ के सदस्यों की आम बैठक बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन सभागार में हुई। यहां फार्मासिस्टों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। शाखा के मंत्री कपिल वर्मा ने बताया कि अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट संवर्ग से आडिट के नाम पर जबरन दबाव बनाकर धन उगाही की जा रही है। साथ ही नादरगंज स्थित उप्र. औषधि वितरण निगम से फार्मासिस्ट को अपने खर्च पर जाकर सीएचसी, पीएचसी या दूसरे अस्पतालों के लिए दवाएं लेकर आनी पड़ रही है। दवाएं और अन्य आवश्यक चिकित्सीय वस्तुओं को हर अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था बहाल की जाए। बैठक में डीपीए के पूर्व महामंत्री श्रवण कुमार सचान, पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, अविनाश सिंह, पवन शर्मा, रंजीत कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डीएस पांडेय, रजनी...