अस्पतालों में कुत्तों का आतंक बरकरार, आदेश फाइलों में कैद
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने अस्पताल परिसरों और स्वास्थ्य केंद्रों को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने के लिए सख्त आदेश जारी किए थे, लेकिन चार महीने बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। जिला स्तरीय अस्पतालों से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक कुत्तों का झुंड खुलेआम घूम रहा है। विडंबना यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में भी आवारा कुत्तों का डेरा बना हुआ है। शासन ने जनवरी में निर्देश दिए थे कि जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर अस्पताल परिसरों की चारदीवारी, गेट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर बाहरी जानवरों का प्रवेश रोका जाए। प्रत्येक अस्पताल में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों की निगरानी करने और हर माह समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी आदेश दिए गए थे। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.