फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। जनपद में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखने लगा है। लू और बढ़ते तापमान के चलते सरकारी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार और चक्कर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात का जायजा लेने पर अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ और इलाज की व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। पड़ताल में सामने आया कि बदलते मौसम और तेज गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। गर्मी में मतली-चक्कर के मरीज बढ़ेखखरेरु। सीएचसी अधीक्षक राजू राव ने बताया कि अचानक बढ़ी गर्मी के कारण अधिकतर मरीज मतली और चक्कर की शिकायत लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम बढ़ा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़ वहीं छोटे बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त के करीब 12 मामले सामने आए, जिनका इलाज किया जा रहा है। शनि...