सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के दो निजी अस्पतालों का बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.संदीप द्विवेदी और नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए संचालकों को कड़ी चेतावनी दी।जांच टीम सबसे पहले डुमरियागंज रोड स्थित अकलीमा हॉस्पिटल पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान दो से तीन गर्भवती महिलाएं मौजूद मिलीं, लेकिन अस्पताल में केवल बीएचएमएस चिकित्सक ही कार्यरत पाई गईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में केवल होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि जच्चा-बच्चा से संबंधित मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अस्पताल में केवल होम्योपैथिक प...