अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है। आपात सेवाएं 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगी। आपात सेवाओं में तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश रद कर दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय स्तर से कसरत की जा रही है। त्योहार पर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सभी सीएचसी-पीएचसी, जिला स्तरीय अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं। पर्याप्त दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईवी फ्लूड और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ट्रॉमा, बर्न और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बेड व स्टॉफ की उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.