मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के सख्त निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार की अगुवाई में टीम ने बघरा और शामली रोड क्षेत्र में औचक छापेमारी कर एक नामी अस्पताल और क्लीनिक को सील कर दिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले बघरा में शामली रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उक्त संस्थान स्वास्थ्य विभाग में केवल यूनानी चिकित्सा पद्धति के जरिए ओपीडी चलाने के लिए पंजीकृत था, लेकिन मौके पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लगभग 11 बेड का पूरा अस्पताल संचालित पाया गया। यह ...