झांसी, अगस्त 21 -- झांसी। जनपद में निजी चिकित्सालयों में गुणवत्ता मानकों को अपनाने और एनएबीएच सर्टिफिकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय झांसी में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई)-राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) के सहयोग से गुणवत्ता यात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी डॉ शिशिर पुरी ने की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य निजी चिकित्सालयों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करना है क्योंकि गुणवत्ता ही सुरक्षित, विश्वसनीय और नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का यह प्रयास विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण...