बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। आज से नूतन वर्ष 2026 का प्रवेश हो गया है। नूतन वर्ष नई उम्मीदों और नई सुविधाओं को लेकर आया है। स्वास्थ्य महकमा में तमाम महत्वपूर्ण सुविधाएं नई मिलेंगी तो वहीं स्वास्थ्य विभाग को सुविधा संसाधन मिलेंगे। जिनसे जनता को लाभ पहुंचाया जा सकेगा। बेहतर उपचार के लिए उपचार संसाधन मिलेंगे और अस्पतालों को नई बिल्डिंग मिलेंगी। वहीं नये वर्ष में जांच से लेकर अन्य चिकित्सा सुविधाएं धरातल पर आयेंगी और संचालित होंगी। जनपद में जिला पुरुष और महिला अस्पताल के अलावा राजकीय मेडिकल कालेज चिकित्सा सुविधाएं जनहित के लिए हैं। नतून वर्ष 2026 में इन दिनों अस्पतालों में चिकित्सा उपचार एवं शिक्षा के संसाधन नये संचालित होंगे। जिला पुरुष अस्पताल में डीएनबी की पढ़ाई के लिए क्लासें शुरू होंगी तो वहीं मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई ...