दरभंगा, जून 7 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने सिविल सर्जन से जिले में संचालित निजी अस्पतालों के फायर ऑडिट का विवरण तलब किया है। साथ ही डीएमसीएच अधीक्षक को सभी विभागों के आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू की फायर ऑडिट का बिंदुवार प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार से जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों विशेषकर आईसीयू, एनआईसीयू व पीआईसीयू की फायर ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सिविल सर्जन से जिले के अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, फायर अलार्म सिस्टम एवं स्मोक डिटेक्टर की व्यवस्था, आपातकालीन निकास की उपलब्धता एवं उपयोगिता, विद्युत वायरिंग एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की समुचित जांच, ऑक्सीजन पाइपलाईन एवं गैस भंडारण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन विभाग द्वा...