मधेपुरा, मई 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजनान्तर्गत अस्पतालों की सूचीबद्धता के लिए जिला मनोनयन कमेटी की बैठक डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के लिए गाइड लाइन के अनुसार अस्पतालों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में वैसे कागजात जो अस्पताल द्वारा संलग्न नहीं किया गया था उसे पुन: संलग्न करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन जिला मनोनयन कमेटी के सदस्यों को उपस्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, वरीय उपसमाहत्र्ता (स्थापना), अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...