प्रयागराज, अप्रैल 24 -- मंडल के सभी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक मंडलायुक्त कार्यालय में हुई। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. अमित कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पतालों की बेकार एंबुलेंस को तीन महीने के भीतर नीलामी कराने की योजना बनाई गई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने वर्ष 2023-25 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु व गंभीर रूप से घायलों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एंबुलेंस की लोकेशन मैपिंग कराकर रिस्पांस टाइम को घटाया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों से चादरों की धुलाई की व्यवस्था की जानकारी ली और अस्पतालों में उच्च गु...