लखीसराय, जून 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर अस्पतालों और होटलों में हुई अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा लखीसराय जिले में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अग्निशामक टीम का निरीक्षण गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमनालय पदाधिकारी विनिता लता के नेतृत्व में टीम ने जिले के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाईपास मोड़ स्थित मां सेवा सदन, आस्था क्लिनिक तथा डीटीओ कार्यालय के समीप स्थित होटल राजलक्ष्मी सहित अन्य प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि निवारण संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई। ...