चतरा, मई 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर बनी चिंताओं के बीच अस्पतालों, मिल्क वैन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने की बात सामने आई है। संबंधित विभागों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को उनकी जरूरत के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और दुग्ध आपूर्ति व्यवस्था पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा है। हालांकि प्रशासन द्वारा तेल कंपनियों को पत्र जारी कर गैलन और ड्रम में भी डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन जिले में अब तक यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- गांव-कस्बों में ड्राई हो रहे पेट्रोल पंप, कई जगह लगे 'तेल नहीं' के बोर्ड आम उपभोक्ताओं तथा किसानों को अभी भी गैलन अथवा ड्रम में ईंधन उपलब्ध नहीं...