वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अखरी (रोहनिया) हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी की मौत के मामले में छह साल बाद हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने बीएचयू के एनिस्थिसिया विभाग के चिकित्सक डॉ. राजेश मीना और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई का आरोप है कि नर्स से अवैध संबंध का वीडियो बनाने और डिलीट न करने पर आरोपियों ने हत्या की थी। रोहनिया के खनाव निवासी धर्मेंद्र यादव ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। बताया कि उसका भाई जितेंद्र यादव हाइवे स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर सहायक पद पर काम करता था। वहां बीएचयू के डॉ. राजेश मीना नियमित रूप से ऑपरेशन के दौरान एनिस्थिसिया के लिए आते थे। जितेंद्र यादव से दोस्ताना रिश्ता था। इस...