प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौक कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सरायममरेज के भेलखा निवासी नीरज कुमार निराला ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह 16 अप्रैल को अपने बड़े भाई का इलाज कराने एसआरएन अस्पताल आया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अल्ट्रासाउंड विभाग में अपने मरीज का नंबर पूछने अंदर गया तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के गुल्ले से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके भाई मनोज की भी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...