हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। कथाव्यास संजय कृष्ण भैया द्वारा हरिद्वार के धार्मिक महत्व और यहां होने वाले अस्थि विसर्जन संस्कार को लेकर दिए गए बयान के बाद तीर्थनगरी में विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथाव्यास हरिद्वार को मुख्य रूप से चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार बताते हुए अस्थि विसर्जन की परंपरा पर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके बयान को लेकर तीर्थ पुरोहितों, धार्मिक संगठनों और गंगा सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। वायरल वीडियो में कथाव्यास ने दावा किया है कि हरिद्वार में केवल एक घाट पर अस्थि विसर्जन किया जाता है, जहां गंगा में लोहे का जाल लगाया गया है। यह भी पढ़ें- कथाव्यास संजय कृष्ण भैया के बयान पर विवाद उन्होंने यह भी कहा कि बाद में एकत्रित अस्थियों को निकालकर देहरादून की...