हाथरस, सितम्बर 24 -- हाथरस, संवाददाता। सोरों से अस्थि विसर्जन करके लौट रहे परिवार की अर्टिगा कार बुधवार को मथुरा-बरेली हाईवे पर जवाहर टोल प्लाजा के निकट ट्रक से टकरा गई। यह हादसा अर्टिगा के चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। इस सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजस्थान के जिला करौली के हिंडौन निवासी परिवार के आठ लोग अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए कासगंज जिले के सोरो जी गया था। अस्थि विसर्जित करके परिवार के लोग अर्टिगा कार से बुधवार को राजस्थान वापस लौट रहे थे। मथुरा-बरेली हाईवे पर जवाहर टोल प्लाजा के निकट कार के चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।...