अस्थिरता के बीच 7.8% जीडीपी ग्रोथ बड़ी उपलब्धि, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.8 फीसदी रहने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि यह उपलब्धि युद्ध, अस्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों के बावजूद देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। उन्होंने एक बार फिर लोगों से अपील की कि वे सोना न खरीदें और विदेश यात्राओं से बचें। सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों, बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत आर्थिक वद्धि दर। देश खुशियों से भर गया है, लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं उनकी संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए। यह उपलब्धि एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है। अगर लोग स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देना जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.