बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- पावापुरी, निज संवाददाता। बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन प्रमुख घटनाओं-जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा 2026: 1 मई को पर्व, जानें स्नान-दान का सही समय और आसान पूजा विधिबुद्ध के उपदेश बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को सही मार्ग दिखाने वाला संदेश भी है। भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों में सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति को जीवन का आधार बताया। उन्होंने लोगों को मध्यम मार्ग अपनाने, क्रोध और लोभ से दूर रहने तथा सभी प्राणियों के प्रति दया भाव रखने की शिक्षा दी। इस अवसर पर क्षेत्र के बौद्ध स्थलों, मंदिरों और विहारों में विशेष प...