बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- अस्थावां। थाना क्षेत्र के धोबी बिगहा मोड़ के पास से 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि धंधेबाज बाइक पर शराब लेकर जा रहा था। गश्ती पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक पर बंधे दो बोरों से 375 एमएल की 80 बोतल शराब जब्त की गयी। बाइक के आधार पर धंधेबाज की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...